अमेठी-536 छात्रों ने दी छात्रवृत्ति व प्रवेश परीक्षा
Gauriganj News - अमेठी के सेपियन स्कूल में ज्ञानिका छात्रवृत्ति व प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। इस परीक्षा में 536 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय के निदेशक ने कहा कि ये परीक्षाएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं और उन्हें प्रेरित करती हैं।

अमेठी। स्थानीय कस्बे में स्थित सेपियन स्कूल में ज्ञानिका छात्रवृत्ति व प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा में 536 छात्र-छात्राएं शामिल हुई। विद्यालय के निदेशक कुशाग्र बरनवाल ने कहा कि ऐसी छात्रवृत्ति परीक्षाएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य देवमणि उपाध्याय ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


