Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsPublic Holiday Declared on October 7 for Maharshi Valmiki Jayanti in Amethi
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश रहेगा
Gauriganj News - अमेठी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि 7 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा और मूर्ति विसर्जन के लिए पहले निर्धारित...
Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजMon, 6 Oct 2025 05:26 PM

अमेठी। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2025 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर 7 अक्तूबर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं जनपद की अवकाश सूची में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा व मूर्ति विसर्जन के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित था। जिसे अब 8 अक्तूबर को कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में अब दो दिन 7 व 8 अक्तूबर को अवकाश रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




