Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsProgressive Farmers Promote Nutrient-Rich Ragi Cultivation for Health Benefits
पूरे पहलवान गांव में लहलहा रही रागी की फसल

पूरे पहलवान गांव में लहलहा रही रागी की फसल

संक्षेप:

Gauriganj News - पूरे पहलवान गांव में लहलहा रही रागी की फसल पूरे पहलवान गांव में लहलहा रागी की फसलपूरे पहलवान गांव में लहलहा रागी की फसलपूरे पहलवान गांव में लहलहा रागी

Fri, 28 Nov 2025 05:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

मुसाफिरखाना, संवाददाता। क्षेत्र के पूरे पहलवान गांव में इस समय रागी की सुनहरी बालियां खेत में झूम रही हैं। गांव के प्रगतिशील किसान हारित सिंह वर्ष 2016 से लगातार लगभग 2 एकड़ खेती में मोटे अनाजों की विभिन्न प्रजातियों की खेती कर रहे हैं। इस बार भी अपनी मेहनत का सुंदर परिणाम देख रहे हैं। कुछ फसलें कट चुकी हैं, लेकिन रागी जिसे स्थानीय भाषा में मकरा कहा जाता है अब पूरी तरह पककर तैयार है। हारित सिंह बताते हैं कि रागी मात्र एक फसल नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का भंडार है। इसमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह हड्डियों को मजबूत बनाती है, पाचन सुधारती है, ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करती है और वजन प्रबंधन के साथ हृदय को भी स्वस्थ रखती है। आधुनिक बीमारियों से जूझते इस दौर में रागी जैसे पौष्टिक अनाज फिर से ग्रामीण जीवन में आशा की किरण जगाते हैं। रागी से बनने वाली रोटियां, लड्डू और अन्य पकवान न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि प्राकृतिक ऊर्जा का उत्तम स्रोत भी हैं। हारित सिंह जैसे किसानों की पहल गांव में जागरूकता का नया अध्याय लिख रही है। उनकी मेहनत ने साबित किया है कि मोटे अनाजों की ओर लौटना, स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए एक सुनहरा कदम है।