Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsPolice Raids Illegal Sale of Fake Gul Maanjan in Amethi
नकली गुल बेंचने के मामले में दुकानदार व सप्लायर पर केस

नकली गुल बेंचने के मामले में दुकानदार व सप्लायर पर केस

संक्षेप:

Gauriganj News - अमेठी में नकली गुल मंजन की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। ग्रांड टाबैको प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सान्तनु जायसवाल ने शिकायत दी थी कि कुछ व्यापारी उनके उत्पाद के नाम पर नकली गुल बेच रहे...

Sep 09, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

अमेठी। संवाददाता रविवार को भेटुआ के नौगिरवा में नकली गुल मंजन की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने गुल मंजन निर्माता कंपनी के मालिक के साथ छापेमारी की थी। छापेमारी में एक दुकान पर नकली गुल मंजन बिकता पाया गया था। मामले में पुलिस ने कंपनी मालिक की तहरीर पर दुकानदार व सप्लायर के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी सान्तनु जायसवाल ने अमेठी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह ग्रांड टाबैको प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का निदेशक है। उसकी कंपनी लंबे समय से चांद तारा मार्का कड़ा गुल नामक उत्पाद बनाकर व्यापार करती है।

कुछ दिन पूर्व उसे जानकारी मिली कि अमेठी में कुछ व्यापारी उसके गुल के नाम से नकली गुल की बिक्री कर रहे हैं। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी तो पुलिस ने टिकरी निवासी सतीश कुमार जायसवाल की दुकान से तीन पैकेट नकली तंबाकू गुल बरामद किया। जिसमें कुल 90 पाउच थे। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह गुल उसे सुलतानपुर जिले के धम्मौर निवासी सोनू अग्रहरि सप्लाई करता है। जो कापीराइट अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। मामले में एसएचओ अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुल कंपनी के निदेशक की तहरीर पर आरोपी दुकानदार व सप्लायर के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;