अमेठी-मुठभेड़ में पुलिस ने दो गोतस्करों को किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - जगदीशपुर में कमरौली पुलिस ने गोकशी के आरोपियों के साथ मुठभेड़ की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हुआ, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, गोवध के उपकरण और एक बाइक बरामद की...

अमेठी-मुठभेड़ में पुलिस ने दो गोतस्करों को किया गिरफ्तार

जगदीशपुर, संवाददाता। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कमरौली पुलिस की बीते शनिवार की रात गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक आरोपी के पैर में लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस, गोवध के उपकरण व एक बाइक बरामद किया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार की रात लगभग सवा 11 बजे एसओ कमरौली अभिनेष कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी करने वाले कुछ लोग नोती दुबे का पुरवा मजरे कठौरा में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज के पीछे खण्डहर के पास छुट्टा जानवरों को पकड़कर गोकशी करने की नीयत से एकत्र हुए हैं। सूचना पर उन्होंने दो टीमें बनाकर मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी की तो एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान अरशद उर्फ सोनू निवासी किला (इस्लामगंज) मजरे इन्हौना थाना इन्हौना तथा दूसरे की पहचान हसीब उर्फ लादेन निवासी दक्खिनगांव मजरे इन्हौना थाना इन्हौना के रूप में हुइ। पुलिस ने मौके से तमंचा कारतूस के साथ ही गोकशी करने के विभिन्न उपकरण, लकड़ी का ठीहा, चापड़, तराजू-बाट, पॉलीथीन, रस्सी व एक बाइक बरामद की। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोकशी करने के लिए आये थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।