Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsPolice Crackdown on Illegal Firecracker Trade Ahead of Diwali Festival
अमेठी-अवैध रूप से पटाखा बेंच रहा आरोपी गिरफ्तार

अमेठी-अवैध रूप से पटाखा बेंच रहा आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Gauriganj News - संग्रामपुर में दीपावली पर्व के दौरान पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से लगभग एक लाख 20 हजार मूल्य के पटाखे बरामद हुए। आरोपी...

Oct 08, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

संग्रामपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा करना शुरू कर दिया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अपने घर पर पटाखा बेंच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग एक लाख 20 हजार मूल्य का पटाखा बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की। एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बीते मंगलवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति विशेषरगंज कस्बे में रामगढ़ रोड पर अपने घर पर अवैध रूप से पटाखों को बेचने सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर छापेमारी की तो एक युवक घर के अंदर पटाखे रखकर बेंचता हुआ पाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूछताछ में वह पटाखा भंडारण करने व बेंचने के संबंध में कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र स्व. यज्ञ नरायन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बोरियों में रखे पटाखे बरामद कर लिये। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 20 हजार रुपए है। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की गई।