Gauriganj News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

Gauriganj News: मुसाफिरखाना के कोतवाली पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी जयपाल उर्फ किरा पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग के दौरान की।

Gauriganj News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Gauriganj News: मुसाफिरखाना। आपरेशन चक्रव्यूह के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि सोमवार की रात उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्रा पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने करपिया रेलवे क्रासिंग के एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जयपाल उर्फ किरा निवासी मुडियापुर मजरा किशुनदासपुर थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगौरीगंजGauriganj News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार