
महिलाओं पर टिप्पणी कर रहे युवक को दबोचा
Gauriganj News - अमेठी में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जो महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कस रहा था। एंटी रोमियो टीम ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान आरोपी सचिन कुमार को पकड़ लिया। पुलिस ने...
अमेठी। रास्ते में आ जा रही महिलाओं व छात्राओं पर फब्तियां कस रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केस दर्जकर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम एसआई दिनेश सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि महिला पालीटेक्निक कालेज के पास एक युवक रास्ते से आने जाने वाली महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अश्लील हरकर व महिलाओं पर छींटाकशी कर रहे बड़ा रामनाथपुर निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पर केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




