30 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

Mar 02, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

Gauriganj News - 30 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

30 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। लहन तथा शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर एसआई सुधीर कुमार की टीम ने ग्राम रामदीन पाण्डेय का पुरवा मजरे रुदौली में छापेमारी की तो एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची शराब बनाता हुआ पाया गया। मौके से 30 लीटर शराब, लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान साधू पुत्र स्व. रामपाल के रूप में हुई।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।