Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsOverbridge Construction at Sahajipur Railway Crossing to Reduce Traffic Jam and Accidents
सहजीपुर रेलवे क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

सहजीपुर रेलवे क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

संक्षेप:

Gauriganj News - अमेठी के सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हाल ही में एक कार क्रॉसिंग पर फंस गई थी, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। रेलवे विभाग ने ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Dec 27, 2025 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

अमेठी। संवाददाता लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल लाइन पर मिश्रौली और अंतू रेलवे स्टेशन के बीच स्थित सहजीपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों के साथ ही आम राहगीरों को क्रासिंग बंद होने से लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकेगा। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के साथ ही समय की भी बचत होगी। रेलवे विभाग ने ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। सहजीपुर स्थित रेलवे क्रासिंग पर बीते छह दिसम्बर की रात एक कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी। दरअसल प्रतापगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार जैसे ही क्रासिंग के पास पहुंची तभी क्रासिंग के पास बने स्पीड ब्रेकर से उछलकर सीधे रेल लाइन पर जा गिरी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रैक पर कार फंसने से एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ था। हालांकि कार सवार गाड़ी छोड़ भाग गए थे। जिससे उनकी जान बच गई थी। अब इसी रेलवे क्रासिंग पर रेल विभाग ने ओवरब्रिज बनाने की तैयारी की है। यह रेलवे क्रासिंग अमेठी को प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले एनएच-931 पर पड़ता है। इस हाइवे पर रात दिन वाहनों का आवागमन रहता है। ट्रेन आने के समय क्रासिंग बंद किए जाने पर लोगों को काफी देर तक रुकना पड़ता है। कई बार यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जिससे क्रासिंग खुलने पर लोग तेजी से वाहन भगाते समय दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस क्रासिंग पर ओवरब्रिज की मांग कर रहे हैं। बोले जिम्मेदार नार्दर्न रेलवे के आईओडब्लू शिवमूर्ति ने बताया कि सहजीपुर क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए कागजी कार्रवाई अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे पूर्ण कर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सरायकांधा क्रासिंग पर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। इसे छह माह में पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तैयार हो जाने से हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।