Gauriganj News: नवजात की मौत में स्टाफ नर्स पर कार्रवाई, संग्रामपुर भेजी गईं
Gauriganj News: नवजात की मौत में स्टाफ नर्स पर कार्रवाई, संग्रामपुर भेजी गईंनवजात की मौत में स्टाफ पर कार्रवाई, संग्रामपुर भेजीनवजात की मौत में स्टाफ पर कार्रवाई, संग

Gauriganj News: शुकुल बाजार। सीएचसी बाजार शुकुल में प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में सीएमओ ने संविदा स्टाफ नर्स पूनम गौतम पर कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सीएचसी संग्रामपुर में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रिक्त संविदा उपाचारिका पद पर तैनात किया गया है। उनका आगामी माह का वेतन भी संग्रामपुर से आहरित करने का निर्देश दिया गया है। नवजात की मौत के तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित दिनेश गौतम ने जनसुनवाई में विधायक सुरेश पासी से शिकायत की थी। विधायक की शिकायत के बाद सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जांच कराई। जांच समिति की आख्या के आधार पर स्टाफ नर्स का सीएचसी बाजार शुकुल से सीएचसी संग्रामपुर तबादला कर दिया गया।
गौरतलब है कि ऊंचगांव ग्राम पंचायत निवासी तारावती के पति दिनेश गौतम ने शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स पूनम गौतम ने 2500 रुपये मांगे और बाहर से दवाएं मंगवाईं। प्रसव के करीब आधे घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। मामले की जांच के लिए सीएमओ ने 30 सितंबर को चार सदस्यीय समिति गठित की थी।जांच पर पीड़ित ने उठाए सवाल: कार्रवाई के बाद पीड़ित पक्ष ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। दिनेश गौतम का कहना है कि जांच के दौरान अब तक किसी अधिकारी ने उनका बयान नहीं लिया। घटना के संबंध में उनसे कोई पूछताछ भी नहीं की गई। ऐसे में जांच समिति की आख्या किस आधार पर तैयार की गई, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर स्पष्ट कार्रवाई की मांग की है।

