Gauriganj News: अमेठी को मिला नया रजिस्ट्री कार्यालय; वर्चुअली जुड़ीं स्मृति ईरानी बोलीं- जर्जर भवन देख किया था नए निर्माण का अनुरोध

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

Gauriganj News: अमेठी को सोमवार को नए रजिस्ट्री कार्यालय की सौगात मिली। रवींद्र जायसवाल ने उद्घाटन किया। स्मृति ईरानी ने जर्जर भवन को देखते हुए नए भवन के निर्माण की मांग की थी। राज्य सरकार ने पंजीयन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नई तकनीकें लागू की हैं। नया भवन विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Gauriganj News: अमेठी को मिला नया रजिस्ट्री कार्यालय; वर्चुअली जुड़ीं स्मृति ईरानी बोलीं- जर्जर भवन देख किया था नए निर्माण का अनुरोध

Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता। अमेठी को सोमवार को नए रजिस्ट्री कार्यालय की सौगात मिल गई। गौरीगंज के जगदीशपुर गांव में नवनिर्मित रजिस्ट्री कार्यालय एवं सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) स्टांप कार्यालय का प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने फीता काटकर और पूजन के साथ उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं। जर्जर भवन देख किया था अनुरोध: स्मृति ईरानी

जर्जर भवन देख किया था अनुरोध

स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्ष 2023 में गौरीगंज के जर्जर रजिस्ट्री भवन की स्थिति देखकर उन्होंने प्रदेश सरकार से नए भवन के निर्माण का अनुरोध किया था। आज आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनकर तैयार होने पर उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना उनके लिए संतोष का विषय है। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।

बायोमेट्रिक और ओटीपी व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर रोक

राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंजीयन व्यवस्था को पारदर्शी और सरल बनाया है। फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और ओटीपी आधारित व्यवस्था लागू की गई है। रक्त संबंधियों के बीच दानपत्र की प्रक्रिया भी आसान की गई है। उन्होंने कहा कि सर्किल रेट में अनावश्यक वृद्धि न होने से आम लोगों को राहत मिली है और विभाग के राजस्व में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है।

विकास में मील का पत्थर साबित होगा नया भवन

विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि नया भवन जिला मुख्यालय के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन सरकार में अमेठी लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने कहा कि पहले सरकारी भवनों की स्थिति जर्जर रहती थी, जबकि अब आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी., डीआईजी स्टांप, एआईजी स्टांप कमलेश पाठक सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

इस नए रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन किसने किया?
इस नए रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।