विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Gauriganj News - अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोपविविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतविवाहिता क

गौरीगंज। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हो गई। ससुरालीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति, उसके दो भाईयों व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारामासी बाजार निवासी उमाकांत शुक्ल की पत्नी 30 वर्षीय चेतना को ससुराल पक्ष के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना पर अस्पताल पहुंचे महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में मायके पक्ष से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पति व उसके परिजनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आरोप लगाया कि पति लगातार मृतका को प्रताड़ित करता था। मौका पाकर उसने हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पति उमाकांत व ससुर अरविदं को हिरासत में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतका के परिजनों ने बिना मुकदमा दर्ज हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद मृतका के पिता की तहरीर पर अमेठी कोतवाली में पति उमाकांत शुक्ल उनके दो भाईयों तथा उनके पिता के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया। तब जाकर मृतका के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि अमेठी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


