सड़क दुर्घटना में युवक बेहोश, बाइक चोरी

Apr 04, 2026 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - मुसाफिरखाना के पूरे पटई गांव में एक युवक राधेश्याम की बाइक दुर्घटना के बाद गायब हो गई। वह एक विद्युत कारीगर है और दुर्घटना के समय बेहोश हो गया था। जब वह होश में आया, तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क दुर्घटना में युवक बेहोश, बाइक चोरी

मुसाफिरखाना। बीती देर शाम कोतवाली क्षेत्र के पूरे पटई गांव के पास एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार होने के बाद बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो उसकी दुर्घटनाग्रस्त बाइक मौके से गायब थी। आस पास तलाश करने पर जब उसकी बाइक नहीं मिली तो पीड़ित ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। घटना के अनुसार ग्राम पलिया चन्दापुर निवासी राधेश्याम जो पेशे से विद्युत कारीगर हैं, 3 अप्रैल को कार्य के सिलसिले में ग्राम पूरे लोहारन मजरा मठा भुसुन्डा गए हुए थे। शाम को लौटते समय रात करीब साढ़े 8 बजे पूरे पटई मोड़ के पास हाईवे पर बने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाने पर उनकी मोटरसाइकिल का ब्रेक लीवर टूट गया।

इससे बाइक असंतुलित होकर उछल गई और राधेश्याम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। राधेश्याम के अनुसार करीब एक घंटे बाद जब उन्हें होश आया तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। राधेश्याम का आरोप है कि उनकी बेहोशी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। प्रभारी कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।