Gauriganj News: मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Gauriganj News: मुसाफिरखाना। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से

Gauriganj News: मुसाफिरखाना। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्बा मुसाफिरखाना में जागरूकता रैली निकाली गई। सीओ अतुल कुमार सिंह की अगुवाई में कोतवाली पुलिस बल ने रैली निकालकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज कराने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को जागरूक रहने, अपने अधिकारों को समझने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

