अमेठी-स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक
Gauriganj News - अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। महिला कांसटेबल रागिनी यादव ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइनों और साइबर...

अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत पुलिस महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा व सशक्तिकरण का भाव उत्पन्न कराने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। जिसके तहत शुक्रवार को भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैमा वारिसगंज में महिला कांसटेबल रागिनी यादव ने छात्राओं को मिशन शक्ति की जानकारी दी। छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए साइबर अपराध एवं उससे बचाव के बारे में जागरूक किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।