स्कूल गया छात्र लापता
Gauriganj News - मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के पूरे गंगाराम ओझा मजरे सूरपुर काशीपुर निवासी प्रदीप ओझा

मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के पूरे गंगाराम ओझा मजरे सूरपुर काशीपुर निवासी प्रदीप ओझा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आदित्य ओझा (16) एएच इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। बीते 20 मई की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से स्कूल पढ़ने गया था, लेकिन छुट्टी के बाद देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने नात-रिश्तेदारी समेत अन्य संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पिता ने तहरीर में गांव के ही तीन लोगों से पुरानी रंजिश होने का उल्लेख करते हुए आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों द्वारा उसके पुत्र को गायब किया गया हो सकता है।
एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


