Gauriganj News: टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग से करीब 35 लाख का सामान जलकर राख

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

Gauriganj News: अमेठी के महमदपुर कस्बे में एक गोदाम में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि 35 लाख रुपये का टेंट और अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने धुआं देखकर टेंट हाउस के मालिक को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

Gauriganj News: टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग से करीब 35 लाख का सामान जलकर राख

Gauriganj News: अमेठी,संवाददाता। अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित महमदपुर कस्बे में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से हिंद टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब 35 लाख रुपये का टेंट और अन्य सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलती देखीं। उन्होंने टेंट हाउस के मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने गोदाम में लगी भीषण आग देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।इस संबंध में टेंट व्यवसाई माशूक ने बताया आग से करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।