Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsMass Wedding Ceremony Celebrates Unity with 37 Couples in Jagdishpur
37 जोड़ों का सामूहिक विवाह धूमधाम से सम्पन्न

37 जोड़ों का सामूहिक विवाह धूमधाम से सम्पन्न

संक्षेप:

Gauriganj News - जगदीशपुर में श्री अयोध्यावासी वैश्य कौशल समाज समिति द्वारा शनिवार रात सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। 37 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। विधायक सुरेश पासी ने इस आयोजन की सराहना...

Oct 27, 2025 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

जगदीशपुर। शनिवार की रात कस्बे के रामलीला मैदान में श्री अयोध्यावासी वैश्य कौशल समाज समिति के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ 37 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता व संगठित शक्ति का एहसास कराते हैं। क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित एक निजी होटल मे देश के कोने-कोने से वैवाहिक जोड़ों व परिजनों के आने से उत्सव का माहौल हो गया। पूरा परिसर मंगलगीतों, जयकारों और शुभकामनाओं से गूंजता रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में बाजे गाजे के साथ गुलाबगंज तक भव्य बारात निकाली गई। जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और सेहरा धारण किए दूल्हे घोड़ों एवं सजे हुए वाहनों पर सवार थे। सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया और बरातियों को मिठाइयां खिलाकर आवभगत किया। जिसके बाद रामलीला मैदान में सजे भव्य मंच पर एक साथ 37 दूल्हा-दुल्हनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। जिसके बाद लोगों की तालियों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। इस दौरान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी विवाह सम्पन्न कराए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग व भाईचारे को बढ़ावा देना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री और उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिथि के रूप में लखनऊ विधायक नीरज बोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, नन्द कुमार कौशल, कैलाश नाथ कौशल, शिव कुमार कौशल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।