टायर फटते ही डिवाइडर तोड़ खाई में गिरा कंटेनर, बड़ा हादसा टला
Gauriganj News - शुकुल बाजार (अमेठी) में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। एक कंटेनर का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित रहा। घटना सुबह छह बजे हुई और इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।
शुकुल बाजार (अमेठी), संवाददाता। थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। किलोमीटर संख्या 64 आशीषपुर गांव के पास एक कंटेनर का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे उतर गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक राजेंद्र पुत्र सोभा राम, निवासी ग्राम इजलपुर थाना सोरीख, जिला कन्नौज, खाली वाहन लेकर छपरा से दिल्ली जा रहा था। सुबह करीब छह बजे कंडक्टर साइड का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया।
सूचना मिलते ही यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी बृजपाल कनौजिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सेफ्टी टीम भी मौके पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।कार्यदायी संस्था को हाइड्रा मशीन बुलाकर कंटेनर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार घटना के दौरान एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारु रूप से चलता रहा।थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि टायर फटने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर नीचे उतर गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


