शुकल बाजार व जगदीशपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग

Feb 13, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - बजट सत्र के दौरान विधायक सुरेश पासी ने विधानसभा में विभिन्न समस्याएं उठाईं। उन्होंने जगदीशपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने, कृषि कल्याण केंद्र की स्थापना, और गोमती नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग की। साथ ही, राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना और सड़क निर्माण की भी बात की। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

शुकल बाजार व जगदीशपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग

शुकुल बाजार, संवाददाता। बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही में स्थानीय विधायक व प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी ने अपनी विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को सदन में रखा। जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने बजट सत्र के दौरान स्पीकर के समक्ष जगदीशपुर को तहसील के साथ नगर पंचायत व बाजार शुकुल कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही कृषि कल्याण केंद्र बनाने की मांग फिर से दोहराई। वहीं शुकुल बाजार क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गोमती नदी के तट पर बसे मकदूमपुर कला के पास नदी में पक्का पुल निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि पुल बनने से ग्रामीणों के साथ अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा उन्होंने मकदूमपुर कला में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना की मांग रखते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। हलियापुर से फत्तेपुर होते हुए कामाख्या तक लगभग 14 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण और कमरौली थाने के सामने ओवरब्रिज बनाए जाने की भी मांग की। विधायक सुरेश पासी ने बताया की मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।