Gauriganj News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित बाजार शुक्ल रोड

Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित बाजार शुक्ल रोड पर गुरुवार की देर शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 29 वर्षीय सुनीता कुमारी घायल हो गईं। सुनीता अपनी परचून की दुकान के बाहर चिलवल के पेड़ के नीचे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज किया गया। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।


