
तहसील गेट पर हुई अधिवक्ताओं में मारपीट
संक्षेप: Gauriganj News - गौरीगंज। संवाददाता तहसील गेट के बाहर चाय की दुकान पर दो अधिवक्ताओं के बीच
गौरीगंज। संवाददाता तहसील गेट के बाहर चाय की दुकान पर दो अधिवक्ताओं के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में एक पक्ष से अधिवक्ता उमाशंकर मिश्र तथा दूसरे पक्ष से अधिवक्ता अभय शुक्ला घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बंद कर दिया। जिसके चलते विभिन्न इलाकों से आए वादकारियों को वापस लौटना पड़ा। सोमवार को हुई घटना के बाद अधिवक्ता उमाशंकर मिश्र ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि सुबह लगभग 10 बजे तहसील गेट के बाहर स्थित दुकान पर वह चाय पी रहे थे, तभी अभय शुक्ल अपने दो साथियों के साथ पहुंचकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

उसके बाद धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। वहीं दूसरे पक्ष से अभय शुक्ला ने भी तहरीर देकर अपने साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बीच दिनभर चर्चा बनी रही। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने भी मामले को गंभीर बताया और आपसी संवाद से किसी भी प्रकार के विवाद को निपटाने की अपील की। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। प्रभारी कोतवाल जिलेदार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




