ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गौरीगंजलाखों खर्च, फिर भी नहीं सुधर रही बारात घरों की हालत

लाखों खर्च, फिर भी नहीं सुधर रही बारात घरों की हालत

अमेठी। मधुसूदन मिश्र ग्राम पंचायतों में लाखों खर्च कर बनाए गए बारात घर

लाखों खर्च, फिर भी नहीं सुधर रही बारात घरों की हालत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गौरीगंजSun, 22 Oct 2023 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेठी। मधुसूदन मिश्र

ग्राम पंचायतों में लाखों खर्च कर बनाए गए बारात घर अधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़ जा रहे हैं। अधिकांश बारात घर उपयोग के काबिल नहीं रह गए हैं। बारात घरों के खिड़की व दरवाजे अराजक तत्व उखाड़ ले गए हैं। मरम्मत व रंगाई पुताई न होने से बारात घर विषैले जानवर व आवारा पशुओं का निवास स्थल बन गए हैं।

अमेठी विकासखंड के नौ ग्राम पंचायत तथा संग्रामपुर विकासखंड के आठ ग्राम पंचायतों में बारात घर बने हुए हैं। उनकी हालत बेहद खराब है। अधिकांश उपयोग लायक नहीं बचे हैं। अमेठी के रायदेपुर ग्राम पंचायत में बने हुए बारात घर का उपयोग नहीं हुआ। ग्रामीण शादी व्याह के आयोजन प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर के परिसर या मैरिज लान में कराते हैं। यहां विषैले जन्तु तथा छुट्टा जानवरों ने कब्जा कर रखा है। बारात घर के खिड़की व दरवाजे गायब हो चुके हैं। परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं। दोपहर व शाम के समय जुआरी यहां बैठकर जुआ खेलते हैं।

नगर पंचायत का बारात घर उपेक्षा का शिकार

नगर पंचायत अमेठी के आवास विकास कॉलोनी में बना हुआ बारात घर उपेक्षा का शिकार हो गया है। इसकी साफ सफाई नहीं होती है। जो भी बारात घर बुक करता है उसे एक निश्चित धनराशि देनी पड़ती है। वही सफाई भी कराता है। इसके परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं। जिससे यह अपनी उपयोगिता खो रहा है।

ग्राम पंचायतें नहीं कराती मरम्मत

ग्राम पंचायतों में बारात घर विकासखंड तथा विधायक व सांसद कोटे से बनाए गए हैं। लेकिन पंचायत भवन बनने के बाद इनकी मरम्मत ग्राम पंचायत नहीं कराती हैं। जिससे इनकी छतें फट गई हैं और दीवारों के प्लास्टर गिर रहे हैं।

शीघ्र होगी मरम्मत

एडीओ पंचायत अमेठी हरिशंकर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में जो बारात घर बनाए गए हैं उनकी मरम्मत ग्राम पंचायतों को कराना चाहिए। लेकिन कुछ ग्राम पंचायतें इसको लेकर उदासीन हैं। पैसा आने पर ग्राम पंचायतों को भेजा जाएगा। जिससे बारात घरों की मरम्मत कराकर उसे उपयोग के काबिल बनाया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें