अमेठी: जिले में टीबी के सवा लाख हाई रिस्क डेटा का चयन
Gauriganj News - अमेठी में 7 दिसंबर से 100 दिन के लिए टीबी मुक्त अभियान शुरू किया गया है। इसमें सवा लाख हाई रिस्क आबादी का डेटा तैयार किया गया है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को टीबी से बचाव के लिए जागरूक कर रहे...

अमेठी। संवाददाता जिले में सात दिसंबर से सौ दिन के लिए सघन टीबी मुक्त अभियान शुरू किया है। जिसके तहत सवा लाख हाई रिस्क आबादी के डेटा का चयन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को टीबी से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि सात दिसंबर से सौ दिन तक के लिए टीबी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शराब पीने वाले व अन्य नशा करने वाले लोग जो 60 वर्ष से ऊपर के होंगे उन्हें हाई रिस्क आबादी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक सवा लाख हाई रिस्क डेटा तैयार किया गया है। जिसमे पुराने टीबी के मरीज भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को खांसी के साथ बलगम आने की शिकायत सामने आ रही हो वे अपनी जांच नजदीकी अस्पताल में जाकर जरूर करा लें। जिससे दूसरे लोग इस बीमारी से प्रभावित न हो सकें। उन्होंने कहा कि टीबी से बचाव के लिए लक्षण वाले लोगों को जागरुक होने के साथ मास्क लगाना चाहिए। साथ ही समय से दवा का सेवन करना चाहिए। बलगम आने पर जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता के लिए स्कूल आदि में जाकर बच्चों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वे अपने घर व गांव में नशा करने वाले 60 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रेरित कर उपचार कराने की सलाह दे सकें। डॉ. सिंह ने इस कार्य में जिले वासियों से सहयोग करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


