कुड़वा घाट पर 62 लाख से बना पीपा पुल चालू

Feb 14, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - मड़वा ग्राम पंचायत में गोमती नदी पर बने नवनिर्मित पीपा पुल का उद्घाटन जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने किया। पुल के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है और अयोध्या की दूरी भी कम हो गई है। यह पुल व्यापार, धार्मिक पर्यटन और विकास में सहायक होगा।

कुड़वा घाट पर 62 लाख से बना पीपा पुल चालू

शुकुल बाजार, संवाददाता। क्षेत्र के मड़वा ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली गोमती नदी के कुड़वा घाट पर नवनिर्मित पीपा पुल का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने हवन-पूजन कर व फीता काटकर पुल का शुभारंभ किया। पुल पर आवागमन शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही अमेठी से रामनगरी अयोध्या की दूरी भी कम हो गई है। विधायक ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास, व्यापार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा तथा आम लोगों के आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाजार शुकुल क्षेत्र के कुड़वा घाट पर करीब 62 लाख रुपये की लागत से यह पीपा पुल बनाया गया है।

पुल के चालू होने से टंडिया, मऊ अतवारा, रुदापुर, देवकली, वारिसगंज तथा रानीगंज शुकुलबाजार मार्ग का संपर्क मजबूत होगा। इसके अलावा पूरे गौहर, गडरियाडीह और मंगौली होते हुए जगदीशपुर तक आवागमन भी पहले से अधिक सुगम हो जाएगा। अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग रवींद्र गुप्ता ने बताया कि इस पुल के बनने से कुमारगंज व घुड़वल क्षेत्र सहित कई गांवों के लोगों को पांच से दस किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पहले जहां अयोध्या जाने के लिए लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, अब यह दूरी घटकर करीब 45 किलोमीटर रह जाएगी। वहीं विधायक सुरेश पासी ने कहा कि किसनी घाट पर 70 लाख की लागत से पीपा पुल बनवाया गया है। वहीं अब कुड़वा घाट पर 62 लाख की लागत से बने पीपा पुल पर आवागमन शुरू हो गया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्र, उदयराज सिंह, भूखन सिंह, अभय सिंह, नागेश चौबे, प्रदीप मिश्र, पंकज चौहान, महेश दुबे, रमेश मिश्र, राकेश शर्मा, पारसनाथ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।