Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsIllegal Wood Trade in Kamrauli Environmental Threat and Traffic Chaos
औद्योगिक क्षेत्र में फैला लकड़ी का अवैध कारोबार

औद्योगिक क्षेत्र में फैला लकड़ी का अवैध कारोबार

संक्षेप:

Gauriganj News - कमरौली के औद्योगिक क्षेत्र में अवैध लकड़ी का कारोबार जारी है। नीम, आम और महुआ जैसी प्रतिबंधित पेड़ की लकड़ियां सड़क किनारे रखी जा रही हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और वन विभाग लापरवाह हैं। इस स्थिति से पर्यावरण और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा है।

Feb 01, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

कमरौली। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के कमरौली क्षेत्र में अवैध लकड़ी का कारोबार खुलेआम जारी है। नीम, आम, शीशम और महुआ जैसी प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ियां सड़कों के किनारे कई स्थानों पर रखी रहती है। जिससे जहां यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं पेड़ों के अवैध कटान से पर्यावरण को भी खतरा बन रहा है। लेकिन जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। कमरौली के रोड नंबर-4 पर दोनों ओर लकड़ी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। कई जगह आधी सड़क तक लकड़ियां रख दी गई हैं। जिससे जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़कटे जंगलों व ग्रामीण इलाकों से हरे पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से यहां लकड़ी लाते हैं और खुलेआम बिक्री की जा रही है। सड़कों के किनारे खुलेआम कीमती लकड़ियों के ढेर लगे होने के बाद भी पुलिस व वन विभाग की नजर इस पर नहीं पड़ती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हरे पेड़ों के कटान से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं राहगीरों व वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे लगे लकड़ियों के ढेर से किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला ने बताया कि उन्हें लकड़ी के अड्डों की कोई जानकारी नहीं है। यदि कहीं पर प्रतिबंधित लकड़ी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।