अमेठी-पत्नी की लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Mar 02, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

Gauriganj News - जगदीशपुर के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी फरीदाबाद में एक युवक के साथ प्रेम संबंध में है। उसकी 11 वर्षीय पुत्र ने बताया कि मां रात में घर से गायब रहती है। विरोध करने पर पत्नी ने आत्महत्या करने या पति की हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

अमेठी-पत्नी की लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह फरीदाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी पत्नी गांव में ही रहने की जिद करती थी। कुछ दिन पहले उसके 11 वर्षीय पुत्र ने बताया कि उसकी मां रात में घर से गायब रहती है। जिस पर वह घर आकर अपनी पत्नी को लेकर फरीदाबाद चला गया। आरोप है कि फरीदाबाद में उसकी पत्नी ने एक युवक के साथ प्रेम संबंध होने की बात कहकर उसके साथ रहने की इच्छा जताई। विरोध करने पर पत्नी ने आत्महत्या करने या फिर पति की हत्या करने की धमकी दी।

एसएचओ डीके यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।