बड़े मंगल पर गूंजे जय बजरंगबली के जयकारे

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - जिले भर में बाटी गई पूरी-सब्जी, छोले-चावल और बूंदी, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादबड़े मंगल पर गूंजे जय बजरंगबली के जयकारेबड़े मंगल पर गूंजे जय बजरं

बड़े मंगल पर गूंजे जय बजरंगबली के जयकारे

अमेठी। बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विधि-विधान से बजरंगबली का पूजन-अर्चन किया तथा जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे दिन जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रामपुर कुड़वा तिराहे पर अंगद सिंह, उत्तम तिवारी गोलू एवं सहयोगियों द्वारा भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। यहां श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, बूंदी सहित अन्य प्रसाद वितरित किया गया。

भंडारे का आयोजन

खाद एवं विपणन विभाग की ओर से तहसील मोड़ पर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे। वन विभाग द्वारा अपने कार्यालय के सामने सुंदरकांड पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण कराया गया। डीएफओ रणवीर मिश्रा, प्रदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। चौक बाजार स्थित पुराने हनुमान मंदिर के पास श्रद्धालुओं को छोले-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।

Voice of UP

सुंदरकांड पाठ और भंडारे

इसके अलावा वी मार्ट से आगे स्थित हनुमान मंदिर के समीप पूर्व सभासद अरुण यादव द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन कराया गया। दिनभर श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन करते रहे और जगह-जगह चल रहे भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सपा नेता का योगदान

सपा नेता जैनुल हसन ने कराया भंडारा : पूर्व जिला पंचायत सदस्य जैनुल हसन ने तहसील मोड़ पर भंडारे का आयोजन कराया। भंडारे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, सपा नेता धीरू तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जैनुल ने कहा कि बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन करना पुण्य का काम है।

आम प्रश्न

बड़े मंगल के दिन किस प्रकार का माहौल था?
बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।