ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ स्वागत
Gauriganj News - ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ स्वागत ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागतज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागतज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागतज्योति कलश रथ यात्रा का स

मुसाफिरखाना। रविवार को ज्योति कलश रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शांतिकुंज हरिद्वार से निकली यह यात्रा अमर ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह का हिस्सा है। कस्बे में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर आस्था प्रकट की। गायत्री मंदिर के पुजारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि अमर ज्योति की स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी और यह आज भी निरंतर प्रज्वलित है। इसी के साथ माता के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भी यह आयोजन किया जा रहा है। कस्बे में भ्रमण के बाद रथ को गायत्री मंदिर में विश्राम दिया गया।
शाो म दादरा गांव में दीप यज्ञ का आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


