महायज्ञ महोत्सव के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा
Gauriganj News - महायज्ञ महोत्सव के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा महायज्ञ महोत्सव के लिए निकाली कलश शोभायात्रामहायज्ञ महोत्सव के लिए निकाली कलश शोभायात्रामहायज्ञ महोत्स

मुसाफिरखाना। क्षेत्र के दादरा गांव स्थित पौराणिक देवी हिंगलाज मंदिर में रविवार को 36वें सात दिवसीय महायज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांव की प्रमुख सड़कों से होते हुए भद्दौर घाट पहुंची। यहां यज्ञाचार्य यज्ञ देव पाठक और उनकी टीम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आदि गंगा गोमती नदी की सामूहिक आरती कराई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल के साथ झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कोदैली के हनुमान मंदिर और बाबा पुरुषोत्तम दास मंदिर होते हुए कलश यात्रा पुनः देवी हिंगलाज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जोनल कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश सिंह सहित कई बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


