39 साल बाद यूनानी चिकित्सालय को मिला भवन

Mar 07, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - 39 साल बाद यूनानी चिकित्सालय को मिला भवन 39 साल बाद यूनानी चिकित्सालय मिला भवन39 साल बाद यूनानी चिकित्सालय मिला भवन39 साल बाद यूनानी चिकित्सालय मिला भवन

39 साल बाद यूनानी चिकित्सालय को मिला भवन

शुकुल बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेवाजगढ़ में 39 वर्षों से संचालित चार शैय्या वाले राजकीय यूनानी चिकित्सालय को अपना निजी भवन मिल गया है। अब तक यह अस्पताल ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए निजी भवन में चल रहा था। जिसे जल्द ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के किनारे बने नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। नेवाज मदारगढ़ निवासी दानिश अहमद ने बताया कि वर्ष 1987 में उनके पिता ने ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए अपना भवन अस्पताल संचालन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया था। उसी भवन में अब तक चिकित्सालय संचालित होता रहा। उन्होंने बताया कि उस समय क्षेत्र भ्रमण पर आए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समक्ष ग्रामीणों की मांग पर यहां यूनानी चिकित्सालय की स्थापना की गई थी।

अस्पताल प्रभारी डॉ. शोएब इब्ने अब्दुल अजीज ने बताया कि लगभग चार बिस्वा भूमि पर करीब 22 लाख रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था निर्माण निगम द्वारा नए भवन का निर्माण कराया गया है। भवन में ओपीडी कक्ष, वार्ड तथा दवा वितरण कक्ष की व्यवस्था की गई है। निर्माण कार्य में पाई गई कुछ कमियों की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। औपचारिक रूप से हैंडओवर मिलते ही नए भवन में अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों से फार्मासिस्ट नियाज अहमद तिलोई स्थित राजकीय यूनानी अस्पताल से संबद्ध हैं। जबकि वर्तमान में अस्पताल में चौकीदार रियासत अली तैनात हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि नए भवन में अस्पताल का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।