सोने चांदी की बढ़ती कीमतों से सराफा बाजार में मायूसी
Gauriganj News - 800 मिलीग्राम की अंगूठी और 3 ग्राम की चेन से निपटेंगी शादियांसोने चांदी की बढ़ती कीमतों से सराफा बाजार में मायूसीसोने चांदी की बढ़ती कीमतों से सराफा ब

अमेठी।सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों ने सराफा बाजार की कमर तोड़ दी है। सहालग का सीजन सिर पर है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में रौनक नहीं दिख रही। हालात ऐसे हैं कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष सराफा कारोबार में 70 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की जा रही है। इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश प्रतिष्ठानों पर दिन भर ग्राहक नदारद नजर आ रहे हैं। बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,59,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ₹3 लाख प्रति किलो पर बिकती रही। 18 कैरेट सोना ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।
कीमतों में आई इस तेज बढ़ोतरी ने आम ग्राहकों की पहुंच से आभूषणों को लगभग दूर कर दिया है। शहर की प्रमुख दुकान गीताराम ज्वेलर्स पर दिन भर केवल कुछ ही ग्राहक नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि बिक्री में भारी गिरावट के चलते कई ग्राहक पहले से दिए गए ऑर्डर भी वापस कर रहे हैं। अभय ज्वेलर्स समेत कई दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार अभय कौशल ने बताया कि बाजार में जबरदस्त मंदी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी वैकल्पिक कारोबार की तलाश में जुट गए हैं। अब वही लोग खरीदारी कर रहे हैं जिनके यहां शादी-विवाह तय है, लेकिन वे भी बजट में भारी कटौती कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




