
झूठी निकली किराना दुकानदार से लूट की सूचना
Gauriganj News - दुकानदार ने खुद ही दिए थे एक युवक को पैसे गौरीगंज। संवाददाता बीते गुरुवार
दुकानदार ने खुद ही दिए थे एक युवक को पैसे गौरीगंज। संवाददाता बीते गुरुवार की शाम अमेठी कोतवाली क्षेत्र में किराना दुकानदार द्वारा पुलिस को दी गई लूट की सूचना जांच में झूठी पाई गई है। जांच के दौरान किराना दुकानदार ने एक युवक को खुद ही पैसे देने की बात कबूल करते हुए घर वालों से बचने के लिए लूट की कहानी गढ़ने की बात बताई। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा निवासी किराना दुकानदार दूधनाथ मिश्रा गुरुवार की शाम किराना का सामान खरीदने बिक्की से अमेठी आए थे। दुकानदार ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया था कि अमेठी से वापस लौटते समय बाईपास के पास वह एक चाय की दुकान पर रुका था।
जहां एक युवक ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और जबरन उनकी बिक्की पर बैठ गया। धम्मौर रोड पर रामनाथपुर गांव के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर युवक ने चाकू की नोक पर उसकी जेब में रखे 35 से 40 हजार रुपये छीन लिए। लूट की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि जो युवक दुकानदार के साथ बिक्की पर बैठकर गया था उसे दुकानदार ने खुद फोन कर बुलाया गया। यही नहीं दुकानदार ने युवक को गुरुवार को दिन में पांच बार काल किया था। जब पुलिस ने दुकानदार से काल डिटेल के तथ्यों पर पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूल कर लिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार के मुताबिक उसने पैसे उस युवक को दे दिए थे। जबकि वह उन्हीं पैसों से किराने का सामान लेने आया था। घर वालों को पैसे का हिसाब देने से बचने के लिए उसने लूट की कहानी रची और पुलिस को झूठी सूचना दे दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




