Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsGauriganj Municipality Launches Vending Zone and Private Bus Stand to Alleviate Traffic Congestion
अमेठी-लोदी नाले के आगे शिफ्ट होगी फल मंडी व सब्जी मंडी

अमेठी-लोदी नाले के आगे शिफ्ट होगी फल मंडी व सब्जी मंडी

संक्षेप:

Gauriganj News - गौरीगंज नगर पालिका प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वेंडिंग जोन और प्राइवेट बस स्टैंड बनाने की योजना बनाई है। फल और सब्जी मंडियों को नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे सड़क पर जाम और अव्यवस्था कम होगी। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Jan 21, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

गौरीगंज। जिला मुख्यालय शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। लोदी नाले के आगे बरनाटीकर वार्ड में वेंडिंग जोन बनाकर फल मंडी और सब्जी मंडी को सैंठा रोड से हटाकर शिफ्ट किया जाएगा। इसके बगल ही ई-रिक्शा स्टैंड और प्राइवेट बस स्टैंड का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि का स्पष्ट विभाजन भी तय कर लिया गया है। जिससे योजना को धरातल पर उतारने में आसानी होगी। प्रस्ताव के अनुसार लगभग दो बीघे भूमि में वेंडिंग जोन और ई-रिक्शा स्टैंड विकसित किया जाएगा।

यहां शहर में संचालित ई-रिक्शाओं के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था होगी। जिससे वे सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े नहीं होंगे। वहीं वेंडिंग जोन बनने से फल, सब्जी और अन्य छोटे व्यापार करने वाले दुकानदारों को स्थायी स्थान मिलेगा, जिससे अतिक्रमण की समस्या कम होगी और सड़कें सुगम बनेंगी। 12 बिस्वा में बनेगा प्राइवेट बस स्टैंड वेंडिंग जोन के बगल ही 12 बिस्वा भूमि में एक सुव्यवस्थित प्राइवेट बस स्टैंड बनाए जाने की योजना है। वर्तमान में निजी बसें शहर के विभिन्न स्थानों पर सवारियां उतारने और बैठाने के कारण जाम की बड़ी वजह बन रही हैं। प्राइवेट बस स्टैंड बनने से बसों का संचालन एक ही स्थान से होगा, जिससे यातायात दबाव घटेगा और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। नहीं है कोई सब्जी मंडी और पार्किंग स्थल वर्तमान में जिला मुख्यालय पर न तो कोई सब्जी मंडी है और न ही पार्किंग स्थल। सैंठा रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ पर सब्जी मंडी लगती है और ई-रिक्शा सड़क किनारे कहीं भी खड़े हो जाते हैं। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने किया निरीक्षण बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार, सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा तथा एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थल की स्थिति, सड़क संपर्क, सुरक्षा मानकों और भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अमल में आने से फल मंडी और सब्जी मंडी के लिए भी एक स्थायी स्थल उपलब्ध हो सकेगा। इससे न केवल व्यापारियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम और अव्यवस्था पर भी प्रभावी नियंत्रण होगा। वर्जन जिला सड़क सुरक्षा समिति की सहमति मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यह परियोजना शहर के सुनियोजित विकास और यातायात सुधार की दिशा में एक अहम कदम है। जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सुनील कुमार, अधिशासी अधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;