परिवार रजिस्टर में हेरफेर कर मकान कब्जाने का आरोप

Apr 05, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - मुंशीगंज में एक परिवार रजिस्टर में फर्जी तरीके से नाम जोड़कर मकान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित रवि शंकर शुक्ला ने न्यायालय में शिकायत की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

परिवार रजिस्टर में हेरफेर कर मकान कब्जाने का आरोप

मुंशीगंज, संवाददाता। परिवार रजिस्टर में फर्जी तरीके से दूसरे का नाम अंकित कराकर मकान पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र मुंशीगंज के पूरब दुआरा दलशाहपुर निवासी रवि शंकर शुक्ला ने न्यायालय सीजेएम सुलतानपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि सरायखेमा में उनके खाते की भूमि पर बने मकान को कब्जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके मकान संख्या 179 के परिवार रजिस्टर की नकल में गलत तरीके से आशीष व सतीश पुत्रगण विजय शंकर शुक्ल का नाम सम्मिलित कर दिया गया।

नाम जोड़ने में परिवार के मुखिया की कोई अनुमति नहीं ली गई। इसी फर्जी नकल के आधार पर उनके मकान पर न्यायालय से स्थगन आदेश ले लिया गया। उनका आरोप है कि इस फर्जीवाड़े में सरायखेमा निवासी विजय शंकर शुक्ल, उनकी पत्नी कमलेश कुमारी, पुत्र सतीश कुमार शुक्ल व आशीष कुमार शुक्ल, बालीपुर डुहिया पीपरपुर निवासी तारकेश्वर तिवारी तथा ग्राम विकास अधिकारी संदीप सोनकर व मुकेश कुमार की मिलीभगत है। पीड़ित का कहना है कि 12 मार्च 2025 को वह अपनी पत्नी के नाम दर्ज मकान में रहने के लिए गया तो विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर भगा दिया। पुलिस को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय की शरण लिया। इस संबंध में एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी विजय शंकर, कमलेश कुमारी, सतीश कुमार, आशीष कुमार व तारकेश्वर तिवारी के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।