ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गौरीगंजमार्ग दुर्घटना में सिपाही सहित चार घायल

मार्ग दुर्घटना में सिपाही सहित चार घायल

अमेठी। संवाददाता अलग अलग मार्ग घटनाओं में एक महिला सिपाही सहित चार लोग...

मार्ग दुर्घटना में सिपाही सहित चार घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गौरीगंजFri, 11 Nov 2022 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेठी। संवाददाता

अलग अलग मार्ग घटनाओं में एक महिला सिपाही सहित चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

शुक्रवार की सुबह कोतवाली अमेठी की महिला सिपाही रेनू चौहान स्कूटी से कहीं जा रही थी। कस्बे के गांधी चौक के पास स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। वहीं भगनपुर गांव की शिक्षिका प्रेमा साहू स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। एक अन्य घटना में चौक के पास बाइक को बचाने के चक्कर में त्रिपुरारी पांडेय बाइक से गिरकर घायल हो गए। कस्बे में ही अर्पित सिंह बाइक से गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी गई। त्रिपुरारी की हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े