Gauriganj News: मोटर देखने गए युवक से मारपीट, पांच पर केस

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

Gauriganj News: मुसाफिरखाना के करपिया गांव में धर्मेंद्र (21) ने पांच लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह अजय कुमार के साथ मोटर देखने गया था, तभी उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Gauriganj News: मोटर देखने गए युवक से मारपीट, पांच पर केस

Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के करपिया गांव निवासी धर्मेंद्र (21) ने मोटर देखने के दौरान पांच लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार बुधवार रात वह अजय कुमार के साथ ग्राम प्रधान के चक में लगी मोटर देखने गया था। जहां पहले से मौजूद दिनेश, दीपू, नंदलाल, भानु और प्रताप ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अजय कुमार को भी पीटा गया। शोर मचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।