आग लगने से दो बीघा गेहूं व तीन मकान जले

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - आग लगने से दो बीघा गेहूं व तीन मकान जले आग लगने से दो बीघा व तीन मकान जलेआग लगने से दो बीघा व तीन मकान जलेआग लगने से दो बीघा व तीन मकान जलेआग लगने से

आग लगने से दो बीघा गेहूं व तीन मकान जले

अमेठी।जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए अग्निकांड में जहां तीन मकान जल गए। वहीं तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। संग्रामपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के शनिवार को शुकुलपुर निवासी दूधनाथ यादव व उनके भाई के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे घर में रखे घरेलू सामान, भूसा, गेहूं आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वहीं रामगढ़ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से रामगढ़ निवासी नरेन्द्र बहादुर सिंह व धनंजय सिंह की करीब दो बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। कमरौली संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के दुलारी नगर में शनिवार की देर शाम हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने इरफान और नौशाद का मकान को चपेट में ले लिया।

जिससे अनाज व घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।