तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत
Gauriganj News - तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत तेज रफ्तार बाइक की टक्कर युवक की मौततेज रफ्तार बाइक की टक्कर युवक की मौततेज रफ्तार बाइक की टक्कर युवक की मौतते

शुकुल बाजार।थाना क्षेत्र के रानीगंज रोड स्थित नोहरेपुर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल चल रहा युवक सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी शुकुल बाजार भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। केस दर्जकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना क्षेत्र के नोहरेपुर गांव के पास 33 वषीय कुश कुमार उर्फ अंशु पुत्र पलटू निवासी केवटली थाना बल्दीराय पैदल ही सड़क किनारे जा रहा था।
तभी पीछे से शुकुल बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी शुकुल बाजार पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


