डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में निमंत्रण से लौट रहे युवक संतोष ओझा को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निमंत्रण में गए युवक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की है। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मेदन मवई गांव निवासी 46 वर्षीय संतोष ओझा बीते मंगलवार की शाम माधवपुर गांव में आयोजित तिलक समारोह में निमंत्रण गए थे। रात लगभग 10:30 बजे जैसे ही वह निमंत्रण से निकलकर मुंशीगंज गौरीगंज रोड पर पहुंचे, तभी गौरीगंज की तरफ आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वही डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार जनों में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी और दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंपर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।