
अमेठी-पहले दिन रही खानापूर्ति, कैंप में कम जुटे उपभोक्ता
Gauriganj News - अमेठी में बिजली विभाग ने बकाया बिल की वसूली के लिए सोमवार से बिजली बिल राहत योजना शुरू की। इस योजना में ब्याजमाफी और मूलधन पर छूट दी जा रही है। पहले दिन उपभोक्ताओं की भीड़ कम रही, जिससे योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। विभाग ने चेकिंग अभियान भी चलाया है।
अमेठी। बकाया बिल की वसूली की समस्या से जूझ रहे विद्युत महकमें द्वारा बिजली बिल राहत योजना सोमवार से शुरू की गई। जिसके माध्यम से संपूर्ण ब्याजमाफी के साथ ही बकाए के मूलधन पर भी छूट दी जा रही है। योजना की शुरुआत के पहले दिन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उपभोक्ताओं के भीड़ अपेक्षा के अनुसार नहीं दिखाई पड़ी। जिससे कैंप महज खानापूर्ति बनकर रह गया। तीन महीने तक चलने वाली बिजली बिल माफी योजना की शुरुआत सोमवार को हुई। बिजली विभाग द्वारा प्रमुख बाजारों व कस्बों के साथ ही ग्राम सभा स्तर पर कैंप लगाकर बिजली बिल के बकायेदारों के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया गया है।
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उपभोक्ता पहुंचे ज़रूर लेकिन महज दो फीसद बकायेदारों ने ही अभी तक बिल जमा करने में दिलचस्पी दिखाई है। विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान अभियान की शुरुआत के पहले दिन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिससे कि उपभोक्ता प्रेरित होकर बकाया बिल जमा कर दें। इस दौरान 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों की लाइन काट दी गई। वहीं कुछ को बिल जमा करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। बड़े बकायेदारों ने जताई खुशी संपूर्ण ब्याज माफी व मूल बकाए में भी 25 फीसद छूट की योजना को लेकर उपभोक्ताओं ने खुशी जताई है। सराय भागमानी गांव निवासी उपभोक्ता विमल कुमार ने बताया कि 40 हजार के लगभग बिल बकाया है। इस योजना से काफी लाभ मिलेगा। दो हजार जमा कर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। भटगवां गांव निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि बीते दो साल से बिल नहीं जमा किया है। बिल निकलवाकर योजना के तहत बकाया जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यह योजना बहुत अच्छी है। कोट विभिन्न माध्यमों से योजना के बारे में उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है। यह योजना बहुत ही लाभकारी है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा कर लाभ लें। अभिषेक कुमार अधिशासी अभियंता, गौरीगंज

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




