
खेत की मेड़ बंधा रहे बुजुर्ग पर हमला, एम्स रेफर
Gauriganj News - खेत की मेड़ बंधा रहे बुजुर्ग पर हमला, एम्स रेफर दो नामजद पर केस
खेत की मेड़ बंधा रहे बुजुर्ग पर हमला, एम्स रेफर दो नामजद पर केस दर्जकर पुलिस जांच में जुटी भादर। संवाददाता मजदूरों से अपने खेत की मेड़ बनवा रहे बुजुर्ग पर दो लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया है। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव भदांव निवासी 76 वर्षीय भवानीफेर मौर्य सोमवार की शाम लगभग 4 बजे खेत में मजदूरों से मेड़ बंधवा रहे थे।
इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने मेड़ बंधाने का विरोध करते हुए बुजुर्ग पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में भवानी फेर मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी ले जाने पर हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। वहीं घायल भवानीफेर मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने भदांव निवासी दो नामजद गप्पू पुत्र राजेन्द्र उपाध्याय व गुड्डू यादव पुत्र श्यामलाल यादव पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर रामराज कुशवाहा ने बताया मामले में मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




