Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsDispute Over Illegal Construction in Jagdishpur Leads to Police Action Against Two Dozen Individuals
दो दर्जन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई

दो दर्जन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई

संक्षेप:

Gauriganj News - जगदीशपुर में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर प्रधान पति और पूर्व प्रधान के बीच विवाद हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि निर्माण में नाली और विद्युत पोल को नुकसान पहुँचाया जा रहा था। विवाद...

Sep 09, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

जगदीशपुर। ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर प्रधान पति व पूर्व प्रधान के पक्ष के बीच हुए विवाद व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो दर्जन लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के पालपुर गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि ग्राम प्रधान पति की मिलीभगत से एक व्यक्ति आबादी की भूमि पर अवैध रूप से मकान बना रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि निर्माण कार्य के दौरान नाली और विद्युत पोल को भी बिल्डिंग की जद में लिया जा रहा था और खड़ंजे पर छज्जा निकाला जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसका विरोध करने पर प्रधान पति व पूर्व प्रधान मौके पर पहुंचे तो विवाद बढ़ गया और मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाने लाई। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि दो दर्जन लोगों का शांतिभंग में चालान कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।