Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsDevotional Gathering in Amethi Shantanu Maharaj s Ram Katha Brings Spiritual Cleansing
अमेठी-मन के मैल को नष्ट करती है भगवान श्री राम की कथा

अमेठी-मन के मैल को नष्ट करती है भगवान श्री राम की कथा

संक्षेप: Gauriganj News - अमेठी में विधायक निवास पर आयोजित श्री राम कथा के पहले दिन, कथा वाचक शांतनु जी महाराज ने भगवान श्री राम की कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कथा मन के विकारों को दूर करती है और नियमित पाठ से जीवन में...

Thu, 23 Oct 2025 05:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

अमेठी। विधायक निवास पर आयोजित श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर कथा वाचक शांतनु जी महाराज ने कथा महात्म्य का सुंदर वर्णन किया। इस अवसर पर शांतनु महाराज का सैकड़ों वाहनों के साथ भव्य स्वागत किया गया। विधायक राकेश प्रताप सिंह द्वारा आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान शांतनु जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम की कथा मुक्तिदायिनी है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने तन के मैल को धोने के लिए अनेक प्रकार के साबुन और शैम्पू बनाए हैं, परंतु मन के मैल को धोने के लिए आज तक कोई उपाय नहीं बना।

केवल भगवान श्री राम की कथा और श्री रामचरितमानस ही ऐसा दिव्य साधन है जो मन के विकारों को दूर कर आत्मा को पवित्र करता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नियमित रूप से श्री रामचरितमानस की पांच से सात चौपाइयों का भी श्रद्धापूर्वक पाठ करता है, उसके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि का संचार होता है। कथा श्रवण से न केवल आत्मिक शुद्धि होती है, बल्कि भगवान राम के परमधाम की प्राप्ति भी संभव होती है। इस अवसर पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, मुकेश प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक व भक्तजन उपस्थित रहे। वातावरण जय श्री राम के उद्घोषों से गूंज उठा।