डीजे पर डांस को लेकर चाकूबाजी में दो युवक घायल
मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के दिछौली गांव में बीते मंगलवार की रात

मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के दिछौली गांव में बीते मंगलवार की रात आई एक बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव से राम सूरत के लड़के की बारात भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के दिछौली गांव में रामदीन के घर आई हुई थी। द्वारपूजा के दौरान बारात में शामिल कुछ युवकों के बीच डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
इसी दौरान किसी ने चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में अरुण पुत्र सुरेन्द्र कुमार और बनवारी पुत्र भोले, निवासी रुदापुर थाना जगदीशपुर घायल हो गए। घायलों में अरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। भाले सुल्तान थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अरुण का इलाज चल रहा है जबकि बनवारी को हल्की चोटें आई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


