Gauriganj News: टूटे पुल बने हादसे का सबब, शिकायत के बाद भी नहीं चेता विभाग

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

Gauriganj News: गौरीगंज में दुर्गन भवानी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया राहगीरों के लिए खतरा बन गई हैं। दो पुल टूट गए हैं और विभाग ने मरम्मत नहीं की है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए तत्काल मरम्मत की मांग की है। रामनाथपुर में भी एक अस्थायी पुल की स्थिति खराब है, जो हादसे का कारण बन सकता है।

Gauriganj News: टूटे पुल बने हादसे का सबब, शिकायत के बाद भी नहीं चेता विभाग

Gauriganj News: गौरीगंज। दुर्गन भवानी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया राहगीरों के लिए हादसे का सबब बनी हुई हैं। इस मार्ग पर दो स्थानों पर पुलिया टूट चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दुर्गन भवानी मंदिर के कुछ पहले स्थित पुल करीब चार माह से क्षतिग्रस्त है। पुल का एक हिस्सा टूट जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

मार्ग पर रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। इसी मार्ग पर सोंगरा गांव के पास स्थित एक अन्य पुलिया भी क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ भारी वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त पुलिया पर वाहनों के गुजरने के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने विभाग से दोनों पुलों की तत्काल मरम्मत कराने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।पुल का हिस्सा तालाब में गिरा, जिम्मेदार बेखबर:भेटुआ संवाद के अनुसार अमेठी-सुल्तानपुर राजमार्ग पर रामनाथपुर छोटा गांव के पास तालाब के ऊपर बना अस्थाई पुल हादसे को दावत दे रहा है। पुल का एक हिस्सा टूटकर तालाब में गिर चुका है। पुल पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल कई वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हुआ था। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने अस्थाई पुल बनाकर इतिश्री कर ली, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उसका एक हिस्सा फिर टूट गया। अब पुल की हालत बदहाल हो चुकी है। स्थानीय निवासी गंगेश पाण्डेय, शिव कुमार पाण्डेय और राजीव पाण्डेय ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगौरीगंजGauriganj News: टूटे पुल बने हादसे का सबब, शिकायत के बाद भी नहीं चेता विभाग