रिटायर्ड रेलकर्मी से 19.28 लाख की ठगी

रिटायर्ड रेलकर्मी से 19.28 लाख की ठगी

संक्षेप:

Gauriganj News - पेंशन अपडेट का झांसा देकर उड़ाए रुपयेरिटायर्ड रेलकर्मी रिटायर्ड रेलकर्मी से 19.28 लाख की ठगीरिटायर्ड रेलकर्मी से 19.28 लाख की ठगीरिटायर्ड रेलकर्मी से

Dec 11, 2025 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

शुकुलबाजार। थानाक्षेत्र के एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी से पेंशन अपडेट का झांसा देकर साइबर ठग ने 19.28 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को डीआरएम ऑफिस मुंबई का सीनियर डीपीओ बताते हुए दस्तावेज़ वेरीफिकेशन के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। रकम गायब होने का पता चलते ही पीड़ित ने तहरीर दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के पूरे बना, मजरे बहारपुर निवासी बृजमोहन पासी, भारतीय रेलवे में गैंगमैन से 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कॉलर ने पेंशन प्रक्रिया में कागजी त्रुटि बताकर तत्काल सुधार कराने का दबाव बनाया। विश्वास दिलाने के लिए ठग ने वाट्सऐप पर पीडीएफ दस्तावेज भेजे और मोबाइल पर कई स्टेप्स फॉलो कराए। इसी दौरान नौ बार में उनके एसबीआई खाते से कुल 19,28,000 रुपये निकाल लिए गए। रकम गायब होने का पता चलते ही पीड़ित के होश उड़ गए और राशि कटने पर पीड़ित थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल और बैंक लेन-देन की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी योजना, पेंशन या सब्सिडी संबंधी कॉल पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।