Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsCritical Staff Shortage at Registry Office in Gauriganj
अमेठी-सिर्फ एक बाबू के सहारे चल रहा गौरीगंज रजिस्ट्री ऑफिस

अमेठी-सिर्फ एक बाबू के सहारे चल रहा गौरीगंज रजिस्ट्री ऑफिस

संक्षेप: Gauriganj News - गौरीगंज के जिला मुख्यालय के रजिस्ट्री ऑफिस में स्टाफ की भारी कमी है। केवल एक स्थायी बाबू काम कर रहा है, जबकि बाकी आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। कार्यालय की स्थिति जर्जर है और उच्चाधिकारियों को स्थिति के बारे में सूचित किया गया है। नए कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

Mon, 17 Nov 2025 05:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

गौरीगंज। जिला मुख्यालय के रजिस्ट्री ऑफिस में कुछ भी सही नहीं है। यहां न तो परमानेंट स्टाफ है, न ठीक-ठाक बिल्डिंग और न ही कोई अन्य व्यवस्था। हालात यह हैं कि पूरा कार्यालय सिर्फ एक बाबू के सहारे चल रहा है। बाकी कर्मचारी आउटसोर्सिंग के हैं, जिनकी सीधे कोई जवाबदेही नहीं है। सोमवार को दोपहर लगभग 11.30 बजे हिन्दुस्तान में जिला मुख्यालय स्थित उप निबंधक कार्यालय की पड़ताल की। 80 के दशक में बनी कार्यालय की बिल्डिंग लगभग जर्जर है। अंदर तीन कमरों में पूरा कार्यालय संचालित किया जाता है। अंदर कमरे में दो कुर्सियां लगाई गई थीं, जहां भोला शंकर नाम का एक व्यक्ति बैठा हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंदर बताया गया कि उनका काम कंप्यूटर ऑपरेटर का है। उसके अंदर जाने पर एक कक्ष में बाईं ओर सब रजिस्ट्रार की कुर्सी पर बैठकर कनिष्ठ सहायक खन्ना सरोज काम निपटा रहे थे। उन्होंने बताया कि जून माह में सब रजिस्ट्रार के सेवानिवृत होने के बाद से ही पद खाली है और मुझे ही चार्ज दिया गया है। गेट के सामने ही संदीप श्रीवास्तव व जितेंद्र कुमार मौर्या भी बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि वह आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। संदीप श्रीवास्तव की तैनाती एमटीएस के रूप में और जितेंद्र कुमार की तैनाती कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में है। एक अन्य व्यक्ति संतोष शर्मा भी एमटीएस के रूप में तैनात हैं। परिचर का पद रिक्त है। राजेंद्र यादव के रिटायर होने के बाद उस पद पर कोई नहीं आया है। इस प्रकार एक कनिष्ठ सहायक और पांच आउटसोर्सिंग कर्मियों के सहारे पूरा कार्यालय चलाया जा रहा है। सभी कार्य के अतिरिक्त भार से दबे हैं। अधिकारी बोले-- रजिस्ट्री ऑफिस में स्टाफ की कमी है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने जल्द स्टाफ भेजने के लिए कहा भी है। जो भी कर्मचारी हैं वह आउटसोर्सिंग के हैं। नया कार्यालय बन रहा है। जल्द ही वहां शिफ्टिंग होगी। कमलेश पाठक,एआईजी स्टाम्प