
अमेठी-पीएम श्री विद्यालय में मीना मंच मेला आयोजित
Gauriganj News - PM श्री विद्यालय मुसाफिरखाना में बुधवार को मीना मंच मेला उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। बच्चों ने विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण पर मॉडल और चार्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन...
मुसाफिरखाना। पीएम श्री विद्यालय मुसाफिरखाना द्वितीय में बुधवार को मीना मंच मेला बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ आयोजित किया गया। मेले में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बीईओ और सभासद द्वारा स्टाल का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, पर्यावरण तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विषय वस्तुओं पर मॉडल, चार्ट और पोस्टर बनाकर अपने नवाचारों से सबका ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने मीना मंच की थीम बेटी पढ़े, आगे बढ़े को केंद्र में रखते हुए लिंग समानता और शिक्षा के महत्व पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।

जहां बच्चों की मुस्कान और सृजनशीलता ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी सतीश सिंह, स्थानीय सभासद वीरेंद्र चौरसिया और एआरपी मनोज तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना और नवाचार की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक प्रदीप तिवारी ने किया तथा संपूर्ण आयोजन का संयोजन प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समापन सत्र में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




